पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव में राज्य में चौथे स्थान पर बांसवाड़ा

विधानसभा चुनाव में राज्य में चौथे स्थान पर बांसवाड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव में बांसवाड़ा को राज्य स्तर पर चौथा स्थान मिला है। शांतिपूर्ण मतदान और वोटिंग में बढ़ोतरी पर राज्य में तीन प्रमुख जिलों के बाद बांसवाड़ा का नाम आया है। नगर परिषद के दीनदयाल सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित समारोह में कलेक्टर केबी गुप्ता ने पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया, वहीं श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी केबी गुप्ता ने कहा कि युवा मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी है, लेकिन यह अहसास समाज को भी कराएं। आगे बढ़कर समाज को बताएं कि वह मतदाता है, जिनके एक वोट पर सरकार बनती है और देश का भविष्य संवरता है। कलेक्टर ने युवाओं को समाज और आमजन के बीच मतदान की प्रक्रिया और जिम्मेदारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ रामनाथ चाहिल, एसडीएम केके गोयल, स्वीप कार्यक्रम प्रभारी मोहकमसिंह, आयुक्त दिलीप गुप्ता सहित कई बूथ लेवल प्रभारी और अधिकारी मौजूद थे।
‘नए नाम जोडऩे में दिखाएं सजगता’
कलेक्टर ने कहा कि अभी भी कई वोटरों का नाम शामिल नहीं है। ऐसे युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और जुड़वाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं से अपील की कि वे एक जनवरी, 2014 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अपने नाम मतदाता सूचियों में नाम लिखवाकर अपने कत्र्तव्य का पालन करें। प्रशासनिक अफसरों ने नए मतदाताओं को संकल्पबद्घ होकर मतदान करने की भी शपथ दिलाई। स्वीप कलाकार सतीश आचार्य ने मतदाता जागरुकता गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार बृजमोहन तूफान ने किया और तहसीलदार उमरावसिंह ने आभार जताया।




नए वोटरों और बीएलओ का सम्मान

समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अफसरों ने नए मतदाताओं मयूर, आशीष जैन, राकेश, जिज्ञासा, संकल्प, बुलबुल, अमित, शुभम, झलक, इजमामउद्दीन शेख, निखिल, भावेश, जयदीपसिंह, भाविक, मेहुल का तिलक, माल्यार्पण, बैज लगाकर तथा मतदाता पहचान पत्र प्रदान कर सम्मान किया। वहीं बीएलओ अब्दुल कादिर जिलानी ((पैराटीचर)), राजेन्द्र भावसार, राउप्रावि मोहन कॉलोनी के अध्यापक कमल किशोर पाठक को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर परिषद सभागार में समारोह, कलेक्टर ने युवाओं को समाज और आमजन के बीच मतदान की प्रक्रिया और जिम्मेदारी के प्रति जागरुकता बढ़ाने का आह्वान किया, वंचितों के नाम जुड़वाने की अपील