- Hindi News
- रेंजर्स और रोवर्स ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
रेंजर्स और रोवर्स ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया
बांसवाड़ा. श्री गोविंद गुरु राजकीय कॉलेज बांसवाड़ा का रोवर्स-रेंजर्स दल 55वीं रोवर मूट व 41वीं रेंजर मीट में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर लौट आया है। प्राचार्य डॉ. दर्शन अछपाल ने बताया कि 18 से 22 जनवरी तक पुष्कर घाटी में आयोजित रोवर्स मूट व रेंजर्स मीट में कॉलेज की रेंजर लीडर डॉ1 अलका रस्तोगी के नेतृत्व में मीनाक्षी चौहान, रुचि परमार, अंजली मीणा, रतन मईड़ा, लक्ष्मी निनामा, रोवर लीडर, डॉ. मनोज पंड्या के नेतृत्व में मुकेश माल, विनोद बुनकर, अजय यादव, मोहित सिंगाड़ा, अनिल डामोर, विट्ठल सिंह, मोहन डोडियार, कन्हैयालाल, विकास डोडियार, कालूराम, महावीर, दिनेश बारिया, ईश्वर मईड़ा ने विविध गतिविधियों में सहभागिता की। कॉलेज के रेंजर्स और रोवर्स ने श्रेष्ठ प्रदर्शन द्वारा शिविर ज्वाल, साहसिक गतिविधियों, अनुशासन, पोस्टर प्रतियोगिता व ले आउट प्रदर्शनी में उच्च स्तर प्राप्त किया।