पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्भवती को पीट पीटकर पति ने घर से निकाला

गर्भवती को पीट-पीटकर पति ने घर से निकाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. डूंगरपुर
गैंजी निवासी एक गर्भवती महिला को उसके पति ने पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
गैंजी निवासी संगीता जैन ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी संदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति, ससुर राजेंद्र, सास निर्मला, ननद खुशबू व काका ससुर शांतिलाल दहेज की मांग को लेकर आए दिन परेशान कर मारपीट करते है। पीडि़ता, डेढ़ वर्षिय पुत्री खुशी व पिता जयंतीलाल जैन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगीता ने रिपोर्ट में बताया है कि मारपीट से परेशान होकर पिता कनबा निवासी जयंतीलाल जैन के घर रहती थी। संगीता गर्भवती है। 24 जनवरी को पिता और रिश्तेदार ससुराल गैंजी में रखने के लिए गए थे, लेकिन पति सहित 5 लोगों ने मिलकर गाली-गलौच की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पीडि़ता के साथ ही पिता जयंतीलाल व मामा सुभाष के साथ भी मारपीट की। मौके पर गांव वाले बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इसके बाद आरोपी संगीता को ससुराल में रखकर जाने पर जान से मारने की धमकियां देते रहे। रिपोर्ट में बताया है कि उसने पूर्व में भी दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन आरोपी राजनैतिक प्रभाव का लाभ लेकर बच जाते है। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।




पीडि़ता ने पिता के साथ जाकर एसपी से हस्तक्षेप मांगा