प्रसूता के शव का कराया पोस्टमार्टम
भास्कर न्यूज. बांसवाड़ा
महात्मा गांधी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद से उठे विवाद को शनिवार का निबटारा हो गया। पीहर पक्ष की ओर से प्रसूता को उसके पति की ओर से प्रताडि़त करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उसके शव को एमजी अस्पताल से उठाने पर पीहर पक्ष वालों ने रोक दिया था। शनिवार को मृतका का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतक के भाई की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है। इस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि मृतका संगीता ने कुछ अर्से पूर्व ही नारायण से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से मृतका के पीहर पक्ष के सदस्यों से अनबन चल रही थी। इसके बाद मृतका अपने पति के साथ आकाशवाणी कॉलोनी में रह रही थी। शुक्रवार को उसकी सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। जिसमें मृत बच्ची पैदा हुई थी। इसके बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया था। घटना को लेकर मृतका के भाई ने आपत्ति की थी।
मृतका के भाई ने ससुराल वालों को शव उठाने से रोक दिया था