पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसओ दफ्तर में लगी तस्वीर बताती है गणतंत्र की कहानी

डीएसओ दफ्तर में लगी तस्वीर बताती है गणतंत्र की कहानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बांसवाड़ा
जिला रसद विभाग कार्यालय में देश के गणतंत्र का सम्मान प्रतिदिन तस्वीर के रूप में किया जाता है। जिसके लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी विभाग के अफसर ने लगा रखी है, ताकि संविधान की प्रस्तावना लिखी हुई इस तस्वीर पर प्रतिदिन धूल न जमें और साफ नजर आए। वह भी इस उम्मीद के साथ, कार्यालय में आने जाने वाला हर व्यक्ति इस तस्वीर को देखे और भारत की आजादी से लेकर गणतंत्र बनने की कहानी के बारे में जानकारी हासिल करें।
बताया जाता है कि यह तस्वीर बरसों पुरानी है, किसने लगाई, कब लगाई, यह जानकारी किसी को भी नहीं है। डीएसओ औंकारसिंह कविया बताते हैं कि प्रतिदिन तस्वीर को देखते हैं, अच्छा लगता है। चाहते हैं कि ऐसी तस्वीर दूसरे कार्यालयों में भी लगे, ताकि गणतंत्र दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। वैसे गणतंत्र के बाद इस तरह की तस्वीरें सभी जगह लगी थी, लेकिन अब केवल डीएसओ कार्यालय में ही बची है।