पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरुक युवा मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिल

मतदाता दिवस पर रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरुक युवा मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.बड़ोदिया
शनिवार को चौथे मतदान दिवस के अवसर पर समूचे जिले में मतदान दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत ग्रामीणों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई तथा मतदान के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर बड़ोदिया में भी कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इसमें बूथ लेवल अधिकारी प्रतापसिंह ने नेतृत्व किया। वहीं करजी गांव में उप्रावि संस्थाप्रधान सुरेशचंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं बूथ लेवल अधिकारी जगदीशचंद्र रावल व सूर्यकरण सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। संचालन त्रिवेदी ने किया एवं आभार रावल ने माना।
जौलाना. रामावि नाहली में मतदान दिवस कार्यक्रम उपसरपंच कांतिलाल चरपोटा की अध्यक्षता, नोडल प्रभारी बापूलाल चरपोटा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर बीएलओ मणीलाल पाटीदार ने ग्रमाीणों को जानकारली उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में वार्ड पंच वालजी भाई, नरेश बुनकर आदि मौजूद रहे। वहीं, रामावि टामटीया राठौड़ में भूपतीसिंह राठौड़ की अध्यक्षता, रामचंद्र कतिजा के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम हुआ।
घाटोल. ततहसील परिसर घाटोल में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर मुख्य अतिथि तथा गनोड़ा तहसीलदार तखतसिंह एवं विकास अधिकारी हेमंत जोशी के विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं, अध्यक्षता तहसीलदार रामचंद्र खटिक ने की। इसमें विधानसभा चुनाव में विभिन्न कार्यों में सराहनीय कार्य के लिए कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता संबंधी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं कुशलता से संपादित करने के लिए बीएलओ राजेंद्र कटारा, पूनमचंद निनामा और भूपेंद्र सिंह, श्रेष्ठ चुनाव कार्य संपादित करने के लिए वीरभद्र सिंह तथा हीरालाल कटारा, मतदाता जागरुकता हेतु निबंध में भारद्वाज पब्लिक उमावि के घाटोल के छात्र लक्ष्मणलाल कटारा, यूनिवर्सल ज्ञान भारती मावि की छात्रा प्रीतिराज कुंवर सिसोदिया, बालिका महाविद्यालय उदाजी का गड़ा की छात्रा अंजी राठौड़ को जिला और उपखंड स्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
परतापुर. राउमावि गढ़ी में भी शनिवार को कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका, अध्यक्ष तहसीलदार गौतमलाल कुम्हार तथा विशिष्ट अतिथि भगवतीलाल बुनकर, कुतुबुद्दीन पठान तथा सीता पारगी थे। इस अवसर पर बीएलओ महेश पाटीदार, हिम्मत सिंह तथा मनोज डामोर को श्रेष्ट कार्य करने पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन शंकरलाल प्रजापति ने किया एवं आभार दीनबंधु भट्ट ने माना।
कुशलगढ़. उपखंड स्तरीय मतदाता उत्सव का आयोजन नगरपालिका कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में तहसीलदार मूलचंद मीणा सहित कई कार्मिक मौजूद थे। समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी मुकेश शाह, फिरोज गरासिया तथा रंगलाल डामोर को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया, हातिमअली कामदार, देवेश दुबे, बुद्विलाल शाह, प्रहलादसिंह राठौड, राजसिंह भाटी उपस्थित थे।
रोहनवाड़ी. रामावि में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उर्मिला बारिया रहीं तथा अध्यक्षता दौलतराम ने की। इस मौके पर बीलओ हीरालाल कटारा ने ग्रामीणों को मतदाता जागरुकता के बारे में जानकारी दी। वहीं, राउप्रावि तड़तम में भी कार्यक्रम का आयेाजन हुआ।

विद्यालय में मनाया कार्यक्रम

तलवाड़ा. कस्बे के महाविद्यालय आशीष में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रतिभागियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाटिका पंड्या ने की। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार भट्ट ने किया तथा आभार मीनाक्षी त्रिवेदी ने माना।

तथा मनोज डामोर को श्रेष्ट कार्य करने पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन शंकरलाल प्रजापति ने किया एवं आभार दीनबंधु भट्ट ने माना।