पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बस सेवा के लिए किसान संघ ने दिया ज्ञापन

ग्रामीण बस सेवा के लिए किसान संघ ने दिया ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ोदिया. भारतीय किसान संघ राजस्थान के जिलाध्यक्ष वेलजीभाई पाटीदार, प्रांतीय उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार ने मुख्य परिवहन अधिकारी के नाम लिखित में ज्ञापन देकर विभिन्न रूटों पर ग्रामीण बस सेवा प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन दिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बागीदौरा मंडल अध्यक्ष कैलाश पाटीदार ने बताया कि किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष के अतिरिक्त करजी गांव के खेमजीभाई पाटीदार, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गणेशभाई कलाल सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन परिवहन अधिकारी को देकर बांसवाड़ा से सियापुर, सालिया, सुरवानियां, करजी, इटाउवा, बड़ोदिया, चौखला, बागीदौरा, नौगामा, जौलाना, रैयाना, डडूका, सेमलिया, गढ़ी और परतापुर से पुन: बांसवाड़ा के अतिरिक्त बांसवाड़ा से सालिया, सुरवानियां, होते हुए करजी से बड़ोदिया होते हुए चौखला, नौगामा होते हुए पिंडारमा और छींच से पुन: बांसवाड़ा रूट की ग्रामीण बस सेवा प्रारंभ करने की मांग की।