पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगी झांकियां

मुख्य समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगी झांकियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बांसवाड़ा
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विकास और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली सरकारी विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्य समारोह कुशलबाग मैदान में होगा, जहां पर कलेक्टर केबी गुप्ता तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शनिवार शाम को कुशलबाग मैदान का मौका मुआयना किया।पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के चारों ओर बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान एडीएम मोहनलाल गुप्ता, एसपी अनिल टांक सहित कई प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।
900 विद्यार्थी दिखाएंगे बढ़ते भारत की तस्वीर
कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के 900 विद्यार्थी सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के माध्यम से बढ़ते हुए भारत की तस्वीर पेश करेंगे।इसके साथ ही सामूहिक परेड, सामूहिक नृत्य कार्यक्रम, विभागीय झांकी प्रदर्शन, बैंड वादन के कार्यक्रम होंगे।इसके पहले राष्ट्रगान, ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा।गणतंत्र दिवस के दिन मावठ की बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रुफ टेंट की व्यवस्था की गई है। मंच संचालन बृजमोहन तूफान व नमिता कुलश्रेष्ठ करेंगे।
9 बजे होगा ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 9 बजे किया जाएगा।एडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 बजे कलेक्टर गुप्ता ध्वज फहराएंगे।इसके बाद परेड की सलामी लेंगे। फिर परेड निरीक्षण करने के बाद 20 मिनट तक बैंड प्रदर्शन किया जाएगा।साढ़े 9 बजे राज्यपाल का संदेश वाचन होगा। इसके बाद सराहनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।




यह रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

समारोह के दौरान वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्थल सूचना केंद्र होगा। दूसरे वाहन व कार नगर परिषद में पार्किंग की जा सकेगी। कुशलबाग मैदान के समारोह में आने वाले वाहनों को पुराना बस स्टैंड और जलदाय विभाग के मैदान में पार्किंग करेंगे। समारोह में बच्चों को लाने वाली बसें नगर परिषद के सामने आ सकेंगी। इसके बाद जवाहर पुल पर टैक्सी स्टैंड पर बसों को खड़ी करने की व्यवस्था होगी।

मुख्य समारोह के दौरान आज शहर का ट्रैफिक इस तरह रहेगा

कुशलबाग मैदान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यातायात प्रभारी सुखराजसिंह ने बताया कि दाहोद रोड से होकर कस्टम चौराहा होकर पुराने बस स्टेशन जो बसें आती हैं, वे रविवार को डूंगरपुर लिंक रोड, महाराणा प्रताप सर्किल होकर रतलाम, जयपुर की ओर से जाएंगी। वहीं जवाहर पुल से सूचना केंद्र व पुराना बसस्टैंड तक वाहन प्रवेश पर रोक होगी। कार्यक्रम के दौरान इस सर्किल में केवल वीईआईपी वाहन ही जा सकेंगे। इसी प्रकार, नया बस स्टैंड से डूंगरपुर व दाहोद रोड जाने वाली बसें जीपीओ सर्कल, मोहन कॉलोनी, प्रताप सर्किल, लिंक रोड होकर पुराना बस स्टैंड तक पहुंचा जा सकेगा। पुराने बस स्टैंड से एमजीएच तक भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे।



गणतंत्र की वर्षगांठ - कुशलबाग मैदान में होगा मुख्य समारोह, कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा, विद्यार्थी पीटी और परेड दिखाएंगे