पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचर हुए टायर बदल रहे थे कि रात 1 बजे आ गए लुटेरे

पंचर हुए टायर बदल रहे थे कि रात 1 बजे आ गए लुटेरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.डूंगरपुर/सागवाड़ा
मध्यप्रदेश के धार से करीब 4 किमी आगे तिरला के पास डूंगरपुर रोडवेज बस में यात्रियों से लूटपाट, मारपीट और तोडफ़ोड़ की घटना के बाद शनिवार दोपहर चालक व परिचालक बस को लेकर डूंगरपुर पहुंच गए।
लुटेरों के पथराव के कारण रोडवेज बस के शीशे पूरी तरह से टूट फूट गए थे। आगे और साइड के शीशे फूट गए थे। बस में टूटे शीशे पड़े हुए थे। सीटें भी फट गई थी। हमले में घायल हुए यात्रियों का खून बस में जम रहा था। बस की हालत देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता था। चालक डूंगरपुर निवासी जाकिर हुसैन व परिचालक मोहम्मद अयुब को भी चोटें आई है। दोनों ने बताया कि रात 10.30 बजे इंदौर से बस लेकर रवाना हुए थे। रात करीब 1 बजे धार से आगे तिरला के पास सड़क पर डाली गई कीलों के कारण बस के आगे के दोनों टायर पंचर हो गए। चालक व परिचालक ने टायर बदलने के लिए जेक लगाकर निकालना शुरू किया। कुछ यात्री भी बस से नीचे उतर गए। इसी दौरान १५ से २० लुटेरे हाथों में लट्ठ, पत्थर, धारदार हथियार और बंदूक लेकर पहुंच गए।
हमलावारों ने ताबड़तोड़ पथराव करते हुए यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। जिस यात्री ने विरोध किया, उससे मारपीट की, धारदार हथियार से वार किया। डर के कारण यात्रियों ने अपने पास जो कुछ नकदी, जेवरात थे, निकालकर दे दिए। लुटेरों ने बस में पड़ा सामान भी लूट लिया। चालक व परिचालक से भी मारपीट की और टिकट के इकट्ठे हुए करीब ५ हजार रुपए भी लूट लिए। लुटेरों ने सभी के मोबाइल फोन भी ले लिए। करीब २० मिनट तक जमकर लूटपाट करने के बाद वे भाग गए। इसके बाद चालक व परिचालक ने एक यात्री के पास मोबाइल जो रह गया था, उससे डूंगरपुर डिपो व तिरला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धार के अस्पताल में भर्ती करवाया। रात को ही बस के टायर बदले गए। इसके बाद चालक व परिचालक तड़के 5 बजे बस को लेकर डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के समय बस में करीब 20 यात्री थे।



दी। जिस यात्री ने विरोध किया, उससे मारपीट की, धारदार हथियार से वार किया। डर के कारण यात्रियों ने अपने पास जो कुछ नकदी, जेवरात थे, निकालकर दे दिए। लुटेरों ने बस में पड़ा सामान भी लूट लिया। चालक व परिचालक से भी मारपीट की और टिकट के इकट्ठे हुए करीब ५ हजार रुपए भी लूट लिए। लुटेरों ने सभी के मोबाइल फोन भी ले लिए। करीब २० मिनट तक जमकर लूटपाट करने के बाद वे भाग गए। इसके बाद चालक व परिचालक ने एक यात्री के पास मोबाइल जो रह गया था, उससे डूंगरपुर डिपो व तिरला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धार के अस्पताल में भर्ती करवाया। रात को ही बस के टायर बदले गए। इसके बाद चालक व परिचालक तड़के 5 बजे बस को लेकर डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के समय बस में करीब 20 यात्री थे।

यात्रियों से जो मिला वो लूट लिया, चालक और परिचालक ने सुनाई आपबीती

मप्र के धार में डूंगरपुर रोडवेज बस के यात्रियों से लूटपाट का मामला