विधायक के दखल पर २ डॉक्टर एपीओ
नगर संवाददाता.बांसवाड़ा
ड्यूटी के समय गायब रहने पर आंबापुरा क्षेत्र में बदरेल हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों को सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने एपीओ कर दिया। हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला के प्रसव के लिए पहुंचने पर डॉ. रागिनी शाह व डॉ. अजय मेहता के मौजूद नहीं रहने के कारण काफी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। इस पर गर्भवती महिला के परिजनों ने विधायक धनसिंह रावत को फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने तत्काल सीएमएचओ को हालात बताए। इसके आधार पर सीएमएचओ ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर डॉ.रागिनी शाह को तलवाड़ा व डॉ.अजय मेहता को कुशलगढ़ हॉस्पिटल के लिए एपीओ कर दिया।