- Hindi News
- स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने मांगा बढ़ा हुआ वेतन
स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने मांगा बढ़ा हुआ वेतन
बांसवाड़ा. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में कार्यरत लेखाकार, डाटा ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों ने मानदेय में वृद्धि को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रावधानों के अनुसार प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि करने का किया है, लेकिन स्थानीय अफसरों की हठधर्मिता की वजह से यह वृद्धि नहीं हो पाई है। दूसरे कई जिलों में नियमित वृद्धि की जा रही है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारियों में सोनू, सुमेरसिंह, उमेश, प्रहलाद सिंह, संदीप पुरोहित शामिल हैं।