शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान
घाटोल. मुख्यमंत्री की 60 दिवस की कार्य योजना के तहत राजस्थान प्राथमिक शिक्षा आयुक्त से प्राप्त परिपत्र के निर्देशानुसार नोडल प्रभारियों की बैठक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुईं। अध्यक्षता बीईईओ नवीनचंद्र मीणा ने की। एडीपीसी हरीशंकर मारू व बीआरपी राजेंद्र बामनिया विशिष्ट अतिथि थे। बैठक में त्रिवेदी ने सभी नोडल प्रभारियों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया।