पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तक मेले का शुभारंभ

पुस्तक मेले का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.परतापुर
गढ़ी खेल मैदान में रविवार 26 जनवरी से 3 फरवरी तक शिव कथा आयोजित हो रही है। साथ ही इस कथा में गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा पुस्तक मेले भी लगाया जा रहा है।
शनिवार को जिला कलेक्टर केबी गुप्ता और विधायक जीतमल खांट ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर गुप्ता ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग को बचपन की यादों से जोड़ा। विधायक खांट ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का आह्वान करते हुए हुए धर्म लाभ लेने की बात कही। गायत्री पविार के दिनेश मेहता, मुख्य यजमान प्रभज्योत सिंह सोनी, जसवीर भाई आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रभारी हर भगवान धींगरा ने कलेक्टर और विधायक को वेद साहित्य भेंट किया। संचालन वागड़ चौखला अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या ने किया तथा आभार मोहनलाल कलाल ने व्यक्त किया। इससे पूर्व प्रात: 10 बजे मुख्य यजमान सहित सभी यजमानों के हाथों पंडित नटवरलाल शुक्ला एवं चंद्र शेखर शुक्ला के आर्चात्व में 29 विप्रवरों द्वारा प्रायश्चित कर्म, गणेश मातृका पूजन, अग्नि स्थापना, वास्तु, यागिनी आदि के साथ हवनात्मक लघ्रु रूद्र का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गिरि बापू के सानिध्य में शिव कथा होगी।



विधायक और कलेक्टर ने भी की शिरकत

कलेक्टर गुप्ता ने शिव पार्वती विवाह प्रसंग को बचपन की यादों से जोड़ा