पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित

विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. विप्र फाउंडेशन जिला महासचिव मुकेश द्विवेदी की अनुशंषा पर जिलाध्यक्ष गिरिश आर पंडया द्वारा शनिवार को विप्र फाउंडेशन की सागवाड़ा शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला प्रवक्ता आशिष चौबीसा ने बताया कि कार्यकारिणी में डॉ. रमेश भट्ट को अध्यक्ष, कन्हैयालाल व्यास को महासचिव, कल्पेश कुमार रावल को कोषाध्यक्ष, डॉ. विमलेश पंडया व डॉ. सुभाष भट्ट को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा प्रकाशचंद्र व्यास को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों ने सागवाड़ा शाखा के अध्यक्ष व महासचिव को 7 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर जिला कार्यकारिणी को सूचित करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर आयोजित बैठक में विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष अनूप चौबीसा व कोषाघ्यक्ष भुपेंद्र भट्ट समेत अन्य विप्र मौजूद रहे।