विज्ञान मेला और कला प्रदर्शनी आज
सागवाड़ा. न्यू लुक सेंट्रल स्कूल में रविवार को विज्ञान मेला व कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रिंसीपल जयश्री वेणुगोपाल ने बताया कि विज्ञान मेला व प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रादर्शों एवं कलाकृतियों की प्रदर्शनी की जाएगी।