पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादाबाड़ी में चिंतामणी पाश्र्वनाथ महापूजन आज

दादाबाड़ी में चिंतामणी पाश्र्वनाथ महापूजन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. श्रीश्रीमाल सेठिया त्रिस्तुतिक श्वेतांबर जैन समाज द्वारा मुनि ऋषभचंद्र विजयजी के सुशिष्य मुनिराज रजत विजय म.सा. के छह वर्षों बाद नगर आगमन पर चिंतामणी पाश्र्वनाथ महापूजन का आयोजन दादाबाड़ी में रविवार दोपहर बाद 12.30 बजे रखा गया है। समाज के अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सेठिया ((रामभाई)) ने बताया कि धार्मिक आयोजन का लाभ कांता बेन बाबूलाल भींग परिवार की ओर से लिया गया है। इस दौरान स्वामी वात्सल्य का आयोजन रखा गया है। युवा मंच शाखा की कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी।