पीटी-परेड दिखाएंगे विद्यार्थी
भास्कर न्यूज. सागवाड़ा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुकुल एसवायएस स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत निदेशक विभा जैन, रंजिता पंचाल, निमेश शाह व कोमल टेलर के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जैन समाज के ट्रस्टी शरद जैन ने गणतंत्र दिवस की महत्ता की जानकारी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गरिमा एवं दल, पल्लव खटीक, सागर एवं दल, कुलदीप, कुशाग्र एवं दल द्वारा देशभक्ति आधारित रचनाओं पर प्रस्तुति दी गई। संचालन आरती चचलानी ने किया। आर ड्रीम्स एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रियंका सारगिया, शर्मिष्ठा जैन के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अनिता जैन ने स्पोर्टस डे विजेताओं को पुरस्कृत किया आभार सरिता सोनी ने माना।
करावाड़ा. राउमावि करावाड़ा के खेल मैदान में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में स्थानीय विद्यालय सहित सरस्वती विद्यानिकेतन मावि, बाउप्रावि, प्रावि सहित कई स्कूलों का सामूहिक कार्यक्रम होगा।
सीमलवाड़ा. राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस से पूर्व शनिवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक स्तर का समारोह की तैयारी कस्बे के विनोबा भावे खेल मैदान में की गई। ध्वजा रोहण समारोह एसडीएम जगदीश चंद्र हेडा के मुख्य आतिथ्य व समाज सेवी मुश्ताक अहमद पठान की अध्यक्षता में होगा।प्रधानाचार्य आबुलाल मनात ने बताया कि तैयारियां पुरी हो गई है।राउमावि धंबोला में मुख्य समारोह में प्रधान नानुराम परमार व भामाशाह जितेंद्र जी पंडया के सानिध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। धंबोला पुलिस थाने में सीआई मनीष चारण, उपखंड कार्यालय में एसडीएम जगदीश चंद्र हेडा, सीमलवाड़ा तहसील में तहसीलदार हंसमुख द्विवेदी, झौथरी तहसील में तहसीलदार अमृतलाल पटेल, पंचायत समिति कार्यालय में प्रधान नानुराम परमार ध्वज फहराएंगे।
पूंजपुर. राउमावि बड़ौदा में मतदाता जागरूकता उत्सव के तहत शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रधानाचार्य शंकरलाल वर्मा, बीएलओ अशोक कुमार चौबीसा, अनिलकुमार जैन, सुशील कुमार जैन, सरपंच भाणजी मीणा, कनिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार त्रिवेदी, भगवानलाल जोशी सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि व मतदाता उपस्थित थे। इसी तरह राउप्रावि नयागांव में प्रधानाध्यापक गटूसिह चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता मनाया।
रामगढ़. राउमावि रामगढ़ में शनिवार को संस्थाप्रधान की अध्यक्षता में मतदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएलओ जयेश जोशी, सहित स्टॉफ को मतदान करने की शपथ दिलाई ।