- Hindi News
- रेल लाइन के लिए भूमि अवाप्ति में दोहरे मापदंडों का विरोध
रेल लाइन के लिए भूमि अवाप्ति में दोहरे मापदंडों का विरोध
डूंगरपुर. रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन बिछाने के लिए भूमि अवाप्ति के दोहरे मापदंडों का विरोध करते हुए 50 खातेदारों मुआवजा लेने का विरोध शुरू कर दिया है।
ददोडिया गांव के काश्तकारों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलेक्टर से मिला। उन्हें कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ददोडिया, मालपुर, पादरड़ी क्षेत्र की जमीन रेल लाइन बिछाने के लिए अवाप्ति में आ रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में भी ज्ञापन देकर डीएलसी दरों के अंतर से हो रहे नुकसान की जानकारी दी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि ये तीनों गांव नगर परिषद डूंगरपुर की पेरीफेरी में शामिल है। रेलवे इसके बाद भी पेरीफेरी विलेज की डीएलसी रेट से फायदा नहीं दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है जबकि इन चारों गांवों में इसका फायदा भी नहीं मिल रहा है। मुआवजा राशि भी 30 अगस्त 2012 के अनुरूप तय की गई है जो न्याय संगत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने बिलानाम भूमि पर बने मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग रखी है।