पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ माह पहले हुई चोरी का राजफाश

नौ माह पहले हुई चोरी का राजफाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा. धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में मार्च 2013 में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। थानाधिकारी मनीष चारण ने बताया कि चोरी के आरोप में सीमलवाड़ा निवासी मुस्तफा उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम घांची को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
गांव के ही बद्रीलाल पुत्र रतनलाल शर्मा ने 7 जनवरी 2014 को कोर्ट में इस्तगासा पेश में चोरी की शिकायत की थी।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। मामले में बताया था कि होली के त्योहार पर मार्च 2013 में भीलवाड़ा अपने घर गया हुआ था।सूने मकान में अलमारी में रखे सोने का हार, चेन, 3 जोड़े कानों के टोप, रिंग 2, चांदी के पायजेब व 8 0 हजार रुपए नकद चुरा लेने का आरोपी मुस्तफा पर आरोप लगाया था। पूछताछ में आरोपी मुस्तफा ने चोरी की बात स्वीकार कर चोरी का सामान लौटाने का वादा कर स्वीकार पत्र लिख कर दिया था। आरोपी मुस्तफा ने दुकान मालिक बद्रीलाल शर्मा को पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने चोरी किए जेवर में 5 सौ ग्राम चांदी के पायजेब लौटाए थे।