- Hindi News
- भेड़माता मोड़ के पास सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटा
भेड़माता मोड़ के पास सीमेंट से भरा ट्रॉला पलटा
सागवाड़ा. डूंगरपुर मार्ग पर आंतरी भेड़माता मोड के पास शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे भेड़माता पूल पर अहमदाबाद से सीमेंट लेकर सागवाड़ा की ओर जा रहा ट्रॉला पलट गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को बांसवाड़ा से सीमेंट भर कर अहमदाबाद की तरफ जा रहा ट्रॉला आंतरी गांव के भेड़माता मंदिर के सामने बने पुल पर पलट गया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। डीएसपी बृजराज सिंह, वरदा थाना प्रभारी बाबूलाल, आंतरी चौकी प्रभारी हेड. कानि. अशोक कुमार, शंकरसिंह, भूपेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे।ट्रोले के नीचे दबे चालक चोरीमाला पानरवा निवासी जसवंत सिंह राजपूत व आजरोली पानरवा निवासी क्लीनर कालुसिंह दबे हुए थे। उन्हें आंतरी निवासी इंद्रेश पंचाल, मेहुल पंचाल, डोजा निवासी धर्मा रोत, धर्मपुरी निवासी हीरालाल पुत्र नानजी डामोर व पुलिस के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।वरदा थाना पुलिस ने दिनभर की मशक्कत के बाद देर शाम ट्रोले को बाहर निकाला।