पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर की ‘रंग दे बसंती’ स्पर्धा में उमड़ी बच्चों की भीड़

भास्कर की ‘रंग दे बसंती’ स्पर्धा में उमड़ी बच्चों की भीड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. दैनिक भास्कर की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित रंग दे बसंती स्पर्धा में भाग लेने के लिए स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा।
आरएस स्क्वॉयर मॉल के तत्वावधान में हो रही स्पर्धा के पहले दिन फोटो बनाओ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सुबह से ही प्रतिभागी बच्चों का आना शुरू हो गया। बच्चे अपने घर से ही फोटो और पेंटिंग बनाकर लाए। घर से ही महापुरुष, शहीद, स्वतंत्रता सेनानी या तिरंगे की ड्राइंग शीट पर बनाकर मॉल में आने का शाम तक तांता लगा रहा। इसके साथ ही भास्कर की ओर से प्रतिभागियों के लिए क्विज रखी गई, जिसके विजेताओं को हाथोंहाथ पुरस्कार दिए गए। इस दौरान भास्कर टीम के साथ आरएस स्क्वॉयर मॉल के डायरेक्टर सौरभ सराफ और सचिन सराफ मौजूद रहे। रविवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतियोगी को देशभक्ति से प्रेरित वेशभूषा में घर से मॉल में आना होगा। इसके लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कर समय रखा गया है। इसके साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी चलेगी, जिसमें बच्चों से जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाएंगे और सही जवाब देने वाले पुरस्कार के हकदार होंगे। इनमें भाग लेने वाले प्रत्येक मान्य प्रतियोगी को आरएस स्कवायर मॉल की तरफ से एक कूपन दिया जाएगा। जिसकी सहायता से एक गेम फ्री या फूड बिल ((200 रुपए से ज्यादा के बिल पर)) या जिम मेंबरशिप पर 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। यह स्कीम रविवार को ही मान्य होगी। इसके अलावा भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मॉल में खरीदारी पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।



१. भास्कर की रंग दे बंसत प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए बच्चे। २. रंग दे बसंती स्पर्धा के बारे में जानकारी देते भास्कर प्रतिनिधि। ३. प्रतियोगिता में बनाई गए चित्र को देखते बच्चे।४. प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चों को पुरस्कार देते अतिथि। ५. रंग दे बसंती स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों को गिफ्ट देते अतिथि।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज, प्रतियोगी को देशभक्ति से प्रेरित वेशभूषा में घर से मॉल में आना होगा