पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ... इधर परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए आरोप

... इधर परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाए आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
मूक बधिर स्कूल लोधा में पढऩे वाली 5वीं कक्षा की बालिका की कोख से जन्मे शिशु के बाद बने हालात के बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह और जून के पहले सप्ताह में बालिका ने गर्भधारण किया है। यानी इसी अवधि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। एमजी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक शिशु 30 से 32 सप्ताह का है। इस तरह से शिशु लगभग साढ़े सात महीने का है।
दूसरी ओर इस मामले में बालिका के परिजन सीधे तौर पर स्कूल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बता रहे है। वहीं, स्कूल प्रशासन का कहना है कि बालिका स्कूल में केवल 40 दिन ही रही है और जून का महीना घर पर थी। ऐसे में परिजन ही दोषी है। हालांकि सच क्या है, वह तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। भास्कर द्वारा पूछे जाने पर पीडि़ता के पिता ने बालिका के गर्भ ठहरने से लेकर पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन पर डाल दी है और दावा किया कि उनके घर पर बालिका के साथ कुछ भी गलत काम नहीं हुआ हैं। उधर, स्कूल के रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बालिका का गर्भ जून में ठहरने की
बात सामने आई है।