पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेंद्र मोदी आर्मी का अधिवेशन 16 को होगा

नरेंद्र मोदी आर्मी का अधिवेशन 16 को होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - नरेंद्र मोदी आर्मी की जिलास्तरीय बैठक रविवार को मोहन कॉलोनी में हुई। जिसमें लोकसभा के प्रस्तावित चुनावों में संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महामंत्री पवन उपाध्याय ने बताया कि चुनावों में मोदी आर्मी अपनी रणनीति के तहत कार्य कर रही है। ब्लॉक, तहसील और पंचायत स्तर पर बैठक लेना कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया है। उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर आर्मी का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होगा। शहर अध्यक्ष युगल उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिवेशन को सफल बनाने और मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजूट होकर काम करने का आह्वान किया। अभिषेक जोशी को नगर महामंत्री और गौरव भट्ट को वार्ड 29 को प्रभारी नियुक्त किया।