पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक विकास के लिए सवा करोड़ की घोषणाएं

शैक्षिक विकास के लिए सवा करोड़ की घोषणाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलूड़ा
गुजराती लेउवा पाटीदार समाज के सोमवार को हुए समारोह में पंचवटी शिक्षा संकुल विकास के लिए सवा करोड़ रुपए की घोषणाएं हुई। समारोह में भामाशाहों का सम्मान किया गया।
विद्यानगर पंचवटी स्थित शिक्षा संकुल में श्री गुजराती लेउवा पाटीदार समाज प्रगति मंडल, चेरिटेबल ट्रस्ट एवं शिक्षा संकुल प्रबंध समिति के संयोजन में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात के पूर्व मंत्री एवं उमिया संस्थान ऊंझा के प्रमुख अनिल पटेल ने शैक्षिक विकास को सामाजिक ढांचे का मूल आधार कहा। उन्होंने पाटीदार समाज से अंधविश्वास और कुरीतियों को मिटाकर आगे बढऩे का आह्वान किया।
समारोह के अध्यक्ष लोक सेवा ट्रस्ट अहमदाबाद के अध्यक्ष भीमजी नाकराणी, शिक्षा संकुल चेयरमैन डायालाल, डूंगर, वेलचंद, ट्रस्टी गोपाल, कुरा, गोकुल, मोगजी, मदन, गोविंद, वालजी व जीवणलाल सहित कई समाजजनों से अतिथियों का अभिनंदन किया। स्वागत उद्बोधन देवीलाल नंदौड़, प्रगति मंडल अध्यक्ष डायालाल पाड़वा ने दिया।




इनका मिला सानिध्य

विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा धाम गांधी नगर प्रमुख कुंवरली भाई, सूरत समाज अग्रणी रामजी भाई पटेल, उप जिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार, भेमजी भाई अहमदाबाद, कुंवरजी भाई अड़ालज, मणि भाई गांधी नगर, भावेश भाई, दिनेश भाई, शांति भाई, लालजी भाई,धनजी भाई व नीलेश भाई भुज, प्रहलाद भाई मेहसाणा, एसके पटेल ऊंझा, प्रवीण भाई व नवीन भाई मौड़ासा, बाबूलाल निम्बाहेड़ा, भूपत भाई व कनु भाई गांधी नगर, मोहनलाल रतलाम, कारूलाल छोटी व रामनिवास छोटी सादड़ी, डॉ ननमून पाटीदार, परमानंद पाटीदार, जागरण जन सेवा वागदरी के मूलचंद लोड़ा, डॉ हेमेंद्र पाटीदार, जागृति मंडल बांसवाड़ा संरक्षक मेघराज पाटीदार व शिवनारायण दीक्षित विशिष्ट अतिथि थे।



प्रमुख भामाशाहों पर एक नजर

प्रमुख भामाशाहों में उमिया संस्थान ऊंझा ने 10 लाख, मदनलाल भेमई ने 10 लाख, केशवलाल घाटा का गांव ने 7 लाख, गौतमलाल ज्ञानपुर ने 5 लाख, एसएस पाटीदार दीवड़ा छोटा ने 3.5 लाख, कच्छी लेउवा पाटीदार भुज ने 2.5 लाख, लालशंकर पादरा ने 2.5 लाख, बावीस ट्रस्ट के सदस्यों ने एक-एक लाख से अधिक राशि, बांसवाड़ा जिले के 45 भामाशाहों ने एक-एक लाख देने सहित कई समाजजनों ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की जिन्हें सम्मानित किया गया। यह पूरी राशि करीब सवा करोड़ रुपए है।

विचारों से किया प्रभावित

पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, स्वामी मार्गेश्मीत बड़ोदा, ऊंझा उमिया संस्थान के मंत्री विक्रम पटेल ने विचार रखे। संचालन रवि, डायालाल एवं देवीलाल ने किया।

बालिकाओं को हॉस्टल और भोजन फ्री मिलेगा

अनिल पटेल ने गणपत विश्वविद्यालय मेहसाणा गुजरात में पढऩे के लिए आने वाली बालिकाओं को नि:शुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था उमिया ट्रस्ट ऊंझा के सौजन्य से करवाने की घोषणा की।



ये भी हुए कार्यक्रम...

: रूबालक छात्रावास का उद्घाटन

: 2 करोड़ के प्रस्तावित बालिका छात्रावास की आधार शिला

: पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने भी समारोह में शैक्षिक विकास के लिए एक लाख 11 हजार रुपए की घोषणा की।



गुजराती लेउवा पाटीदार समाज का सम्मान समारोह, भामाशाहों का किया सम्मान