पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर निर्माण की गड़बड़ी देखनी थी, केनाल देख गए इंजीनियर

नहर निर्माण की गड़बड़ी देखनी थी, केनाल देख गए इंजीनियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - उदयपुर से आए क्वालिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट के एक्सईएन ने राघवेंद्र चौधरी ने माही बजाज सागर परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन हरिदेव जोशी केनाल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
उम्मीद ये थी कि वे दौरे के पहले ही दिन खमेरा नहर के निर्माण कार्य का अवलोकन करते। इस दौरान एक्सईएन ने मौके पर किए जार रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता देखी। गौरतलब है कि खमेरा नहर के निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री काम में लेने की शिकायत जलसंसाधन विभाग के मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को किए जाने के बाद अब तक मामले की ठीक से जांच नहीं हो पाई है। शहर में भी गुण नियंत्रण विभाग के एक्सईएन का पद है और इसके बावजूद माही परियोजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से करवाए जा रहे नहरी तंत्र के निर्माण कार्यों के लिए उदयपुर से माह में एक ही बार एक्सईएन का दौरा हो पाता है। नहरी तंत्र के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें सामने आती हैं, जिन पर जिले से ही नियंत्रण नहीं होने से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती है। वहीं अब तक करोड़ों की लागत से बनने वाली खमेरा नहर के निर्माण कार्य में काफी खामियां होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत माही परियोजना के उच्चाधिकारी नहीं जुटा पाए हैं।



कंट्रोल एक्सईएन ने आनंदपुरी क्षेत्र का दौरा किया