पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह बाद भी नहीं हुई अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश की पालना

एक माह बाद भी नहीं हुई अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश की पालना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी एस राजन के आदेश जारी होने के एक माह से अधिक अवधि गुजरने के बावजूद महानरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है। माही बांध खंड कार्यालय के सहायक अभियंता बांध खंड चतुर्थ अंतर्गत करीब 18 लाख रुपए के कार्य विभिन्न निर्माण कंपनियों द्वारा करवाए गए थे। उक्त निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने पर शिव कुमार केडिया द्वारा बांध खंड प्रथम के एक्सईएन को 31 दिसंबर 2013 को दिए पत्र में बताया कि उन्हें बायीं मुख्य नहर आरडी 11 से 12,13 से 14 किलोमीटर, टामटिया माइनर आरडी 720 से निकलने वाली सब माइनर का निर्माण कार्य काबिल डिवीजन कार्यालय में जमा करवाने के बावजूद विगत डेढ़ वर्ष से भुगतान नहीं किया गया है। जबकि राज्य सरकार द्वारा ऑन लाइन भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है।