पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपयों से भरा पर्स और मोबाइल पुलिस को सौंपा

रुपयों से भरा पर्स और मोबाइल पुलिस को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
ईमानदार अभी बाकी है। सोमवार को एक कंपनी का महंगा एंड्रॉयड मोबाइल सेट और रुपयों से भरा पर्स पाने के बाद ऑटोवाले का ईमान नहीं डिगा। उसे मोबाइल और पर्स को जिस रूप में मिला, उसे उसी तरह से कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
सोमवार शाम करीब 5.30 बजे सब्जीमंडी उपला भोई निवासी दिलीप भोई ऑटो में पैसेंजर बैठाकर हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रहे थे। दिलीप की ऑटो के आगे एक बाइक पर एक पुरुष और महिला भी जा रही थी। मोहन कॉलोनी के पास जोधपुर मिष्ठान भंडार के आगे बाइक पर बैठी महिला का हैंड पर्स छूटकर नीचे गिर गया। महिला को पर्स गिरने का ख्याल ही नहीं था। वहीं उनके पीछे ऑटो में बैठे पैसेंजर ने महिला का हैंड पर्स गिरते वक्त देख लिया। पैसेंजर ने यह बात ऑटो चालक दिलीप भोई को दी। दिलीप ने ऑटो रोककर पर्स को उठाया और उसे कोतवाली में लेकर आया। पुलिस ने पर्स खोलकर देखा तो पर्स में नकदी और एक मोबाइल सेट था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मोबाइल के सिम को निकालकर उसकी कॉल डिटेल देखकर महिला से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक पर्स शिव कॉलोनी निवासी मीनाक्षी पत्नी मनीष का था, जो कोतवाली पहुंचकर अपना पर्स वापस ले गई। ऑटो वाले की ईमानदारी को पुलिस और महिला
ने सराहा।