पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत

निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। माही परियोजना कांट्रेक्टर एसोसिएशन संघ के ठेकेदार पदाधिकारियों व सदस्यों ने जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त शासन सचिव को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने अतिरिक्त शासन सचिव जल संसाधन विभाग जयपुर को भेजे ज्ञापन में बताया कि वे नहरों के सुदृढ़ीकरण के लिए ठेकेदारों द्वारा सिविल वर्क किया जा रहा है लेकिन 65 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बावजूद ठेकेदारों को सिविल वर्क के एवज में भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के बावजूद काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन पर गजेंद्र सिंह, शिवकुमार केडिया,जयंतीलाल, अनिल प्रकाश्, सुखलाल,सुशील चौधरी आदि के हस्ताक्षर हैं।