पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंग दे बसंती स्पर्धा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

रंग दे बसंती स्पर्धा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर की ओर से रविवार को फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन हुआ। स्पर्धा में भाग लेने के लिए स्कूली बच्चों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही प्रतिभागी बच्चों का आना शुरू हो गया। इस मौके पर शहर के सैकड़ों बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित करने वाली वेशभूषा पहनकर भाग लिया। एस स्कवायर मॉल के संयुक्त तत्वावधान में मॉल में हुई स्पर्धा में कोई सुभाषचंद्र बोस तो कोई झांसी की रानी या चाचा नेहरू बनकर उत्साह दिखाया।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों को मॉल में खरीदारी के लिए डिस्काउंट दिया गया। स्पर्धा के तहत मॉल में आए बच्चों की जनरल नॉलेज पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें भास्कर के प्रतिनिधि की ओर से प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को हाथोंहाथ पुरस्कार दिए गए। क्विज स्पर्धा में हिंद एकेडमी स्पा एंड पार्लर, फस्र्ट प्रेफरेंस, सी कलेक्शन, लिटिल आरजे 03, सियाराम कलेक्शन, कस्टडी कलेक्शन, नेक्स्ट जेन फैंड्स, शैफी बेग्स सहभागिता थे। इस दौरान भास्कर टीम के साथ आरएस स्क्वॉयर मॉल के डायरेक्टर सौरभ सराफ और सचिन सराफ मौजूद रहे।