पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमिताभ अहमदाबाद में शूटिंग करते रहे, हल्ला बांसवाड़ा में होता रहा

अमिताभ अहमदाबाद में शूटिंग करते रहे, हल्ला बांसवाड़ा में होता रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के सोमवार को बांसवाड़ा में आने की अफवाह फैलती रही। सोशल साइट्स और मोबाइल एप पर उनके यहां पर माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने की सूचना शेयर की जा रही थी। लोग इस पर कमेंट्स और ट्यूट भी कर रहे थे। यह सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। दूसरी ओर वे अहमदाबाद में एक फिल्म की शूूटिंग कर रहे थे। यहां ऐसी चर्चा थी कि गुजरात में अंबामाताजी के दर्शन करने के बाद उन्होंने बांसवाड़ा के प्रसिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी के भी दर्शन किए। इस दौरान मोबाइल पर भी मैसेज चलते रहे और लोग मंदिर में अमिताभ के आने के बारे में अपडेट लेते रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अमिताभ के बांसवाड़ा आने संबंधी किसी भी सूचना से इंकार किया है। विदित रहे, इससे पूर्व आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं के भी बांसवाड़ा में आने की अफवाह फैली थी।