पति की हत्या में शामिल महिला को जेल
परतापुर - भीमसौर मर्डर केस में मृतक की पत्नी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गढ़ी थाने के सीआई रामेश्वरलाल ने बताया कि मृतक की पत्नी सूर्या को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समाने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
भीमसौर में मर्डर केस में मृतक की पत्नी ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने उदयपुर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। धारदार हथियार की बरामदगी कर रही है।