पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा जुटाने पर मंथन किया

भाजपाइयों ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा जुटाने पर मंथन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा ((स्टेच्यू ऑफ यूनिटी)) के लिए लोहा एकत्रीकरण करने संबंधी चर्चा भाजपा की जिला बैठक में की गई। जिसमें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के जिला संयोजक गोविंद सिंह राव ने गांव-गांव से लोहा एकत्रित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष भगवतपुरी ने प्रत्येक पंचायत समिति वार्ड को शक्ति केंद्र तथा प्रत्येक जिला परिषद वार्ड को खंड बनाकर बूथ प्रबंधन करने,बूथ अध्यक्षों को बूथ स्तरीय बैठक लेने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 30 व 31 जनवरी को समस्त मंडलों की बैठकें करने व 10 फरवरी से 30 मार्च तक नुक्कड़ सभाएं करने की बात कही। मुख्य अतिथि ओमपालीवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 फरवरी तक घर=घर जाकर कलश के द्वारा जन सहयोग लेने का अभियान चलाया जाएगा। फरवरी में लोकसभा सम्मेलन एवं रथयात्रा कार्यक्रम भी किया जाएगा। बैठक में हकरू मईड़ा, शारदा पटेल, विजयलक्ष्मी श्रीमाल, यदुनाथसिंह चूंडावत, गौतम पारगी, प्रताप पटेल, रामचंद्र डिंडोर, तेरचंद, पेमजी पाटीदार, मणिलाल गुर्जर, देवीलाल यादव, महावीर बोहरा मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने किया व आभार लालसिंह पाटीदार ने माना।