पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक के ऑवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

ट्रक के ऑवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। सागवाड़ा मार्ग पर सरकण कोपचा के पास ट्रक के ऑवरटेक के चक्कर में टेम्पो व बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, दूसरा युवक घायल हो गया। हिराता के जगदीश यादव ((25)) व मोहनलाल रोत ((24)) सोमवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल लेकर गांव की ओर जा रहे थे। सरकण कोपचा के पास आगे जा रहे ट्रक के ऑवरटेक के चक्कर में सामने से आ रहे टेम्पो से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जगदीश व मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के ईएमटी ताराचंद भोई व पायलट दिनेश रोत ने घायलों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में मोहनलाल को उदयपुर भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।