पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमलवाड़ा में बेकाबू टेम्पो ने ली एक व्यक्ति की जान

सीमलवाड़ा में बेकाबू टेम्पो ने ली एक व्यक्ति की जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा - सरथूना चौकी से कुछ दूरी पर ही राजस्थान-गुजरात सीमा पर रविवार शाम को एक टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें विवाहिता की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुजरात 108 सेवा से मौड़ासा ले जाया गया। सरथूना चौकी प्रभारी लालजी पाटीदार ने बताया कि हादसा गुजरात सीमा में होने से मेघरज पुलिस को सूचना दी। अमलई गुजरात की जीवी डामोर ((45)) की मौत हो गई। घायल अमलई निवासी मगा डामोर व कंकु बेन घायल हो गए। मृतका का पीहर सरथूना में है अपनी चाची मणि डामोर के शोक कार्यक्रम में आ रही थी।



सरकण कोपचा के पास टेम्पो और बाइक भिड़ंत में युवक की मौत