पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोड़ामली में किराणा की दुकान में चोरी

बोड़ामली में किराणा की दुकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के बोड़ामली गांव में एक केलुपोश किराणा की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी कर लिया। दुकानदार इब्राहीम घांची ने बताया कि रविवार सुबह दुकान खोलने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरो ने दुकान से करीब 9 हजार नकद और एक नहाने का साबुन की पेटी व 15 किलो घी, 4 किलो बदाम एवं अन्य सामान चोर हो गया है।