स्कूलों में समारोह यादगार बनाने की होड़
बांसवाड़ा - शहर के राजकीय, निजी स्कूलों के साथ कई सामाजिक संगठनों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर देश प्रेम का भाव जाग्रत किया। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। शहर में संगठनों द्वारा फल वितरण भी किए गए।
केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य एमए कुरैशी ने ध्वज फहराया। बच्चों ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दीप्ति गुप्ता और स्कूल स्टाफ ने विचार रखे। मुख्य अतिथि एमए कुरैशी ने कविता पाठ और भाषण दिया। विद्यार्थियों को मिष्ठान का वितरण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खांदू कॉलोनी में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य शफब अंजुम ने किया। छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नबीपुरा स्थित बीएलएस पब्लिक स्कूल में वीरबाला भावसार ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता रमेशचंद्र जैन ने की। सिद्धार्थ स्कूल में मुख्य अतिथि गजन सर ने ध्वजारोहण किया। संस्थाप्रधान रेणुका ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। एलबीएस पब्लिक स्कूल में मधु चौहान की अध्यक्षता और चेतना जैन के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी प्रकार ज्ञायक पब्लिक स्कूल में निदेशक वीरेंद्र शाह व मुख्य अतिथि मुकेश शाह के सानिध्य में विविध सांस्कृतिक आयोजन हुए।
आदित्य पब्लिक स्कूल में लक्ष्मीलाल जैन ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए। रामावि भापोर में सरपंच मोनिता देवी, मीरा कुमार, लक्ष्मण जत्ती के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। स्वागत भाषण संस्थाप्रधान नारायणलाल त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राबाउप्रावि ठीकरिया में सरपंच कमला डिंडोर, उपसरपंच मनीषा रख, वार्डपंच नवीन त्रिवेदी, जितेंद्र त्रिवेदी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। ठीकरिया के संत पॉल स्कूल में ध्वजारोहण सिस्टर ग्रे सियाना ने किया। स्कूल प्राचार्य, समीक्षा रांका, निलीशा कोठारी मौजूद थे। लोधा स्थित न्यू लुक स्कूल में मुख्य अतिथि रंजय शरण इंचार्ज ((न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया)) ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि जोरावर सिंह, शांतिलाल चौबीसा, संस्थान निदेशक प्रदीप कोठारी, वीर निहाल सिंह, विमला भार्गव मौजूद थे। स्वस्तिक नोबल सेंट्रल स्कूल में ध्वजारोहण एडवोकेट सुरेश दोसी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभा जैन, रविंद्र सुरावत, लक्ष्मीलाल जैन मौजूद थे। अंकुर सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. रक्षा सराफ ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति की प्रस्तुतियां दी। किड्जी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. वर्षा लड्ढा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में निदेशक डॉ. राजेश वसानिया, मनोज माथुर, संदीप शाह, संस्थाप्रधान सुनीला भटनागर, चित्रा जोशी, जिज्ञासा उपाध्याय, प्राची दीक्षित, दर्शनी सारगिया मौजूद थे। भारतीय विद्या मंदिर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में सचिव निर्मला चेलावत ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गुलाबधर द्विवेदी, बालकृष्ण पाठक, सुरेश गुप्ता मौजूद थे।
श्री महावीर बीएड कॉलेज डांगपाड़ा में ध्वजारोहण प्राचार्या वनिता त्रिवेदी ने किया। समारोह में हेमेंद्र त्रिवेदी, जयदीप सिंह भाटी मौजूद थे। विद्यानिकेतन रातीतलाई में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि शकुंतला पंड्या ने किया। कार्यक्रम में शैलेश पटियात, प्रधानाचार्य दिलहर सिंह चौहान मौजूद थे। विद्यानिकेतन मंदारेश्वर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अंबालाल पंचाल, गटु भाई, राष्ट्रीय तिरंदाजी कोच धनेश्वर मौजूद थे।
इम्मानुएल मिशन स्कूल में प्रधानाध्यापक नारायणलाल कलवार ने ध्वजारोहण किया। समारोह में नितेष पंड्या, दीपा बिनॉय ग्रेस जयंत मौजूद थे। विद्यानिकेतन राज मंदिर में ध्वजारोहण सुरेश पंड्या ने किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र पटियात, संस्थाप्रधान ममता अधिकारी, ध्रुवी, आभा, कीर्ति, वंशिका मौजूद थे। भारती विद्या भवन स्कूल रातीतलाई में प्राचार्या सरोज नगावत ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में विद्यालय स्टाफ मौजूद था। राबाउमा विद्यालय नवागांव में प्रधानाध्यापक रेखा रोत ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि रतनलाल रावत, इच्छाशंकर पंड्या, हरिशंकर ठाकुर, वीणा चारण, मौजूद थे। हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. टी आर मेघवाल ने ध्वजारोहण कर छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। छात्राओं ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में डॉ. एसके सांखला, डॉ. एनके जैन, डॉ. आशा मेहता मौजूद थे।
मरीजों को बांटे फल
बांसवाड़ा. लॉयंस क्लब, लॉयनेस क्लब और लियो क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा लॉयंस भवन में ध्वजारोहण किय गया। इसके बाद क्लब की ओर से एमजी हॉस्पिटल में मरीजों को फल बांटे गए। इस अवसर पर जेपी पंड्या, रितेश मेहता, जयप्रकाश शाह, मनोज माथुर, प्रवीण पंचाल, केजी टाली, दीनदयाल शर्मा, मांगीलाल मेहता मौजूद थे। शिव सेना की ओर से पीपली चौक स्थित रघुनाथजी मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश मेहता, विशाल सिंह चक्रधारी, निशांत सोनी, हर्षित सोनी, गोपाल व्यास मौजूद थे। वस्त्र विक्रेता बाजार निर्माण सहकारी समिति की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष देवीलाल यादव ने ध्वजारोहण कर संविधान के तहत प्राप्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 41 का सम्मान
कलेक्टर ने प्राची जैन, छात्रा राशि गेहानी, हेमलता डिंडोर, छात्र ऋषभ पंड्या, सौरभ कलाल, कालू थमीर, सूचना सहायक कुणाल ओझा, रत्ना अय्यर, एलएनजे भीलवाड़ा के ईडी जेसी लड्ढा, भागीरथ व्यास, समाजसेवी सुखलाल कलाल, अध्यापक नवीन शर्मा, जयेश जैन, प्रधानाध्यापक फतेहसिंह पटेल, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार, सचिव वासुदेव टेलर, सहायक लोकेश उपाध्याय, डॉ. शेखर बसंतराव, डॉ. संगीता वाकड़े ,डॉ. प्रवीणकुमार वर्मा, नर्स मयंक पंड्या, टेक्निीशियन ब्लड बैंक नरेश बघेल, एईएन सुनील गांधी, अभिकर्ता अभिलाषा आर्य, लेखाकार राजीव वर्मा, वाहन चालक मोहम्मद सलीम, स्वच्छता निरीक्षक नरेश मेहता, निर्वाचन कार्यालय के ईश्वरदास वैष्णव, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीशचंद्र जोशी, लिपिक अजीतसिंह, मुस्तफा सैयद ((गडा)), सालिया अलीमुद्दीन, वाहन चालक मानसिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुलदीप त्रिवेदी, दामिनी जोशी, अनुजा निगम के परियोजना अधिकारी मोहकमसिंह एवं टीम में दीपिका दीक्षित, कल्पना मेहता, जयसिंह दायमा, घनश्याम जोशी, कोषाधिकारी सोहनलाल कठात, छात्रावास अधीक्षक महेन्द्र आचार्य, अध्यापक राजमल जैन, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामेश्वरलाल सोनी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डी.गोपीनाथ को सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने में प्रथम स्थान पर रही मंजुला जोशी को साढ़े तीन हजार रुपए, द्वितीय कौशल्या को ढाई हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर गीता को डेढ़ हजार का चैक दिया गया।
गणतंत्र की वर्षगांठ - उल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, जवानों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण