- Hindi News
- क्राइम कंट्रोल के लिए सभी थाने तय करे प्रॉयरिटी : एसपी
क्राइम कंट्रोल के लिए सभी थाने तय करे प्रॉयरिटी : एसपी
बांसवाड़ा। क्राइम नेचर के मुताबिक सभी थानों की अपनी अलग प्रॉयरिटी होगी। इसमें थानाधिकारी यह तय करेंगे कि वह इस वर्ष किन केसों पर क्राइम कंट्रोल पर ज्यादा काम किया है। इसका रिव्यू भी हर माह अधिकारी करेंगे।
सोमवार को एसपी अनिल कुमार टांक ने सभी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सरकार की 60 दिवसीय कार्ययोजना में पेडिंग केसों को निपटारे के लिए थानाधिकारी प्राथमिकता तय करें। इसी के साथ सभी तरह के वारंटियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। मीटिंग में एएसपी महेश मीणा ने शराब तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थ अधिनियम, आम्र्स एक्ट, फॉरेस्ट सहित सभी कानूनी धाराओं में पिछले साल के आंकड़ों से ज्यादा कार्रवाई करने को कहा गया है। इसी के साथ अपहरण, फिरौती, लूट और दूसरी वारदातों पर लगाम के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग में सभी डिस्ट्रिक लेवल ऑफिसर के साथ ही थानास्तर के अधिकारी शामिल थे।
पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा विशेष ध्यान दिया है। छेड़छाड़ और दूसरी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नियमित स्कूल कॉलेज हॉस्टल में जाकर छात्राओं से उनके फीड बैक लेगी। छात्राओं से मिले फीड बैक के आधार पर उनकी सुरक्षा के पाए किए जाएंगे। एएसपी मीणा ने बताया कि पुलिस स्कूल और हॉस्टल के पास अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने के लिए सादी वर्दी में पुलिस गश्त करेगी। यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ के साथ दूसरी घटनाओं में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।