बहू की मौत पर सास-ससुर को जेल
बांसवाड़ा - विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी सास ससुर को सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में कोतवाली में आरोपियों पर मृतक के परिजनों की ओर से 5 जनवरी को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
मृतका के पिता की ओर से पुलिस को रिपोर्ट देकर कहा गया कि पति कमलेश और उसके सास ससुर मोतीलाल व पुष्पा उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करते थे। घटना वाले दिन नई आबादी निवासी हर्षा ((30)) के साथ उसका पति कमलेश ने शराब पीकर मारपीट की। इस पर उसके भाई और परिजन हर्षा को घर लेने आए तो परिजनों को उन्हें घर नहीं भेजा। इसके बाद दोबारा उससे मारपीट की गई। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी पुत्री की जान ले ली। ससुराल पक्ष कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में पीहर पक्ष की ओर से पति कमलेश, ससुर मोतीलाल, सास पुष्पा के खिलाफ प्रताडऩा देने और मारपीट करने का मुकदमा
दर्ज करवाया था।