पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी बसों को बगैर परमिट चलाने से रोका, प्राइवेट पर कार्रवाई नहीं

सरकारी बसों को बगैर परमिट चलाने से रोका, प्राइवेट पर कार्रवाई नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - सरकारी बसों को बिना परमिट के संचालन से रोका जा रहा है, जबकि प्राइवेट बसों पर कार्रवाई की छूट दी जा रही है। डीटीओ की पाबंदी के बाद से रोडवेज यूनियन बगावत पर उतर आई है।
रोडवेज कर्मियों का कहना है कि जिले में सैकड़ों ऐसे वाहन हंै, जो बिना परमिट के फर्राटा भर रहे हैं, उन पर डीटीओ की नजर नहीं जाती है। वहीं सरकार की ओर से जनता के हित में शुरू की गई गुजरात राज्य की दो बसों को डीटीओ ने नियम कानून का भय दिखा रहे हैं। बांसवाड़ा डिपो से दाहोद मार्ग पर 10 परिचक्र संचालन की इजाजत दी गई है। गुजरात राज्य में रोडवेज की ओर से टैक्स भर दिया गया है डीटीओ ने बिना परमिट के वाहन के संचालन पर रोक लगा दी। रोडवेज के सामने से ही बिना किसी परमिट और स्वीकृति के राजस्थान, गुजरात सहित दूसरे प्रदेशों के लिए वाहन संचालित हो रहे हैं। डीटीओ उस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो सार्वजनिक जनता के लिए साधन है, उस पर उन्होंने नियमों की तलवार चला दी है।