छात्रसंघ की बैठक आज
बांसवाड़ा - अखिल राजस्थान अजा/जजा छात्रसंघ की बैठक मंगलवार को गोविंद गुरु महाविद्यालय में होगी। जिसमें संघ की विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष संजय खांट ने बताया कि मांगों को निराकरण नहीं करने पर मंगलवार को छात्रसंघ की ओर से आंदोलन होगा। जिसके तहत बांसवाड़ा- डूंगरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।