पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोते हुए बच्चे पर चढ़ा दी पिकअप

सोते हुए बच्चे पर चढ़ा दी पिकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा ((डूंगरपुर)) - गलियाकोट मार्ग पर ईंट भट्टे पर सोए एक बच्चे की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। पिकअप का चालक भट्टे पर ईंटें लेने आया था।
इस दौरान चालक ने बेकाबू होकर वाहन 2 साल के मासूम पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी तत्काल सांसें थम गई। भट्टा मालिक इरशाद शेख ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि देव सोमनाथ निवासी विजयपाल अहारी अपनी पत्नी के साथ वहां कार्य करता है। सोमवार को वह भट्टे पर कोयला तोडऩे का कार्य कर रहा था। पास ही उसका 2 वर्षीय पुत्र गणेश सोया हुआ था। पटली गांव से ईंटें लेने आई एक पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाकर जीप गणेश के सिर पर चढ़ा दी।

जिससे गणेश की मौके पर ही जान निकल गई। एसआई दौलतसिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।