पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं दिव्य श्रीमन नारायण वैदिक ज्योतिष शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ज्योतिष एवं पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में शुरू हुआ। शिविर में मुख्य वक्ता इंदशंकर झा और हर्षद झा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे समाज को मातृभाषा में, गुरु शिष्य परंपरा में बालकों के अध्ययन करने से मर्यादा, संयम, अनुशासन नैतिकता को सीख लेता है। आज वैदिक संस्कृति के साथ नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना होगा। इस दौरान छात्रों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा मंगलाचरण कर गणेश और ईश वंदना की गई। इस अवसर पर जयनारायण पंड्या, देवशंकर जोशी, अरविंद पंड्या, मनोहर जोशी, विनोद पंड्या, रामेश्वर जोशी, भूदेव भट्ट मौजूद थे।