बांसवाड़ा - प्रतिबंधित जिला संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। इसमें शिक्षकों ने प्रतिबंधित जिलों में ट्रांसफर पर पाबंदी लगाने की मांग की। साथ ही इस मौके पर निर्णय लिया गया कि समस्या के समाधान के लिए सभी शिक्षक जिला कलेक्टर को 31 जनवरी को ज्ञापन सौंपेंगे।