श्रमिक मित्रों की जानकारियां दी
घाटोल - श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र घाटोल में मंगलवार को आजीविका ब्यूरो के तत्वावधान में श्रमिक मित्रों की बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक कॉर्डिनेटर सवाराम गरासिया ने श्रमिकों का पंजीयन कराने, बीमा क्लेम पास कराने, अटकी हुई मजदूरी दिलाने, एनपीएस और बचत बैंक जोडऩे सहित श्रमिकों के हित से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। शिविर के आयोजन में पिंटू कुमार वडेरी, राजू कलासुआ, प्रकाश निनामा, प्रभूलाल, जगदीश आदि ने विशेष सहयोग दिया।