पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़ता ने दुष्कर्मी के बारे में दिए संकेत

पीडि़ता ने दुष्कर्मी के बारे में दिए संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बांसवाड़ा
सरकारी रिहायशी मूक बधिर स्कूल में 5वीं कक्षा में पढऩे वाली 11 वर्षीय बालिका ने पुलिस को दिए बयानों में दुष्कर्मी के बारे में संकेत दिए हैं, जिस आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।
शिशु को जन्म देने के बाद अचानक आई खून की कमी से सेहत बिगड़ती देख पीडि़ता को उदयपुर भेज दिया गया था। वहां रैफर करने से पहले ही पीडि़ता ने इशारों की भाषा में पुलिस को जानकारी देने का प्रयास किया था। जिसमें पीडि़ता के गांव के निकट ही एक पेट्रोल पंप होना बताया और उसके पास ही दुष्कर्म होने की जानकारी दी है।
हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन की ओर से कलेक्टर को भेजी गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। इसमें यह बताया है कि बालिका के साथ दुष्कर्म ग्रीष्मावकाश ((पिछले साल मई- जून)) के दौरान हुआ है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मई के आखिरी सप्ताह और जून के पहले सप्ताह के बीच ही गर्भधारण होने की बात कही है।
दूसरी ओर, मूक बधिर स्कूल लोधा में मंगलवार को दिनभर जांच अधिकारियों का आना जाना लगा रहा, वहीं कलेक्टर के निर्देश पर महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम ने मूक बधिर बच्चों का मेडिकल टेस्ट किया।
स्कूल में स्थिति यह थी कि एक ओर जहां मेडिकल टीम बच्चों की सेहत जांच रहीं थी, तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग और बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी और अफसर
जांच के लिए पहुंचे।