नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 8 को
सागवाड़ा। जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 8 फरवरी को सुबह 11.30 पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्राचार्य वंदना कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस परीक्षा में आवेदित अभ्यर्थियों में से पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भिजवा दिए गए है तथा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ही प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे है।