पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्‍ध हालत में घूमते तीन जने पकड़े

संदिग्‍ध हालत में घूमते तीन जने पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - अब सड़कों पर देर रात्रि बिना किसी वजह के घूमते पाए गए तो पुलिस आप से पूछताछ करेगी।
इस दौरान यदि सही जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई तय है। शहर में सोमवार की रात्रि कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करके ऐसे ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआई चंद्रशेखर पालीवाल ने बताया कि उड़ीसा निवासी रतीकांत सोमवार देर रात्रि घूमते हुए मिला, जिससे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में दाहोद नाके पर दो लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आने पर उन्हें पकड़कर थाने में बंद
किया गया है।