पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खमेरा में खेल प्रतियोगिता का समापन

खमेरा में खेल प्रतियोगिता का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमेरा - उदाजी का गढा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस से आयोजित खेल स्पर्धा का समापन मंगलवार को हुआ।इस प्रातियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम विजेता किसान क्लब महापुरा चारेल, उप विजेता मीणा क्लब रामली रहीं। वहीं, महापुरा चारेल ने एक गोल से जीत दर्जकी।स्पर्धा के आयोजन में किशनलाल, पंकज, मुकेश, प्रवीण, सतीश, प्रकाश, वालचंद्र, अमराभाई, राजमल, रमेश सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।
सज्जनगढ़ - जीवन ज्योति संस्थान बरनार्ड क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के फुटबॉल मैच में बरनार्ड क्लब महुडी विजेता तथा उप विजेता थांदला रही। वहीं, वालीबॉल में डूंगरा ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर निरमल बारिया युवा निदेशक के मुख्य अतिथि, फादर मुकेश डामोर और संस्था प्रधान सिस्टर पुष्पिका की अध्यक्षता निलेश मेरावत युथ विधानसभा क्षैत्र के उपाध्यक्ष की विशिष्ठ अतिथि में हुई। यह जानकारी संस्थान के सचिव बालू डोडियार ने दी।
तलवाड़ा - कस्बे के निकट स्थित देवलिया गांव में गणतंत्र दिवस पर ओपन वालीबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छींच ने सुंदनपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी देवलिया नवयुवक मंडल के नितेष कलाल ने दी।



खमेरा. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी और ग्रामीण।