पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंठाव ग्रामीणों का पांच किलो का कूपन कम देने का आरेाप

कंठाव ग्रामीणों का पांच किलो का कूपन कम देने का आरेाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल - उपखंड की कंठाव पंचायत के बीपीएल कार्ड धारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने पंचायत के सचिव पर पांच किलो का कूपन कम देने का आरोप लगाया और कार्रवाई करने की मांग की।वहीं, सचिव से इस बारे में बताया कि उक्त कूपनों को आगे से मिले आदेश के अनुरूप काट कर सरकारी खाते में जमा करा दिए गए हैं।साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई न करने पर आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन पर नारायणलाल मईड़ा, तुलसीराम, लक्ष्मणलाल खड़ा, पेमा, नगजी, कन्हैया साथ कईलोगों ने हस्ताक्षर किए।साथ ही ज्ञापन की प्रति उपखंड अधिकारी घाटोल, जिला रसद अधिकारी, तहसीलदार घटोल एवं विकास अधिकारी घाटोल को भी दी है।