पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसे नौकरी से निकाला, उसी को किया सम्मानित

जिसे नौकरी से निकाला, उसी को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा - सर्वशिक्षा अभियान में संविदा पर कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद दूसरे कंप्यूटर ऑपरेटरों ने आपत्ति जताई है। कई ऑपरेटरों ने इस पर सवाल खड़े करते हुए डीईओ से शिकायत करते हुए उन्हें ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि एसएसए में कार्यरत कुलदीप त्रिवेदी को 28 मई 2010 को जिला कलेक्टर ने ऑपरेटर की सेवाएं संतोषप्रद नहीं होने का हवाला देते हुए सेवा से पृथक कर दिया था। इसके बाद गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कर दिया गया। उन्होंने इसके लिए अनुशंसा करने वाले अफसरों से सवाल किया गया है कि आखिर उक्त कार्मिक को सम्मानित करने से पहले सेवाओं के बारे में जानकारी क्यों नहीं ली गई। दूसरी ओर इस मामले में संस्थापना शाखा से किसी भी प्रकार की फाइल नहीं चली है। ऐसे में सीधे ही अनुशंसा कर सम्मानित कराना गलत है। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर भूपेश द्विवेदी ने बताया कि डीईओ ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।